कटिहार, मार्च 23 -- कटिहार, एक संवाददाता इंप्लाइज यूनियन ने डीआरएम को 24 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। यूनियन के मंडल सचिव रजनीश कुमार ने बताया कि विभिन्न विभाग में मानव संसाधनों की भारी कमी है। इन कमी को दूर करने के लिए पूराने प्रतिबंध को हटाने की मांग की है । इसके अलावा काम के घंटे के 12 घंटे से कम कर 8 घंटे करने, रेलवे अस्पताल में रेल कर्मियों को बढ़ाने, रेल कर्मियों के लिए नया रेलवे आवास का निर्माण कराने, रनिंग स्टाफ को काम करने में हो रही परेशानी को दूर करने सहित 24 सूत्रों की मांगों पर विचार करने के लिए डीआरएम कार्यालय के समक्ष गेट मीटिंग किया गया। मौके पर यूनियन के अध्यक्ष के अलावा सभी कर्मी मौजूद थे। गेट मीटिंग के बाद डीआरएम को एक ज्ञापन सौंपा गया है। मंडल सचिव ने बताया कि डीआरएम की ओर से मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.