हरदोई, फरवरी 4 -- हरदोई, संवाददाता। जीएम नॉर्दर्न रेलवे के प्रस्तावित दौरे से पहले डीआरएम विनीता श्रीवास्तव ने मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। डीआरएम मंगलवार रात बालामऊ जंक्शन पहुंचीं और वहीं रात्रि विश्राम किया। इसके बाद बुधवार सुबह उन्होंने हरदोई से काकोरी तक विंडो निरीक्षण कर रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग और संचालन व्यवस्था का जायजा लिया। शाम करीब चार बजे डीआरएम हरदोई स्टेशन पहुंचीं, जहां उन्होंने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई छोटी लेकिन महत्वपूर्ण कमियां सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने को कहा। सीनियर डीसीएम कोचिंग आदित्य गुप्ता का रुख काफी सख्त नजर आया। व्यवस्थाओं में लापरवाही पाए जाने...