भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर। डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता और सीनियर डीसीएम के निरीक्षण के बाद भागलपुर स्टेशन पर मलभूत सुविधाओं में सुधार होना शुरू हो गया। रविवार को डीआरएम ने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को मूलभूत सुविधाओं में तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया था। जिसका असर सोमवार को देखने को मिला। टिकट काउंटर के सामने अक्सर बंद रहने वाला महिला शौचालय खुल गया। वहीं दोपहर में महिला कर्मी शौचालय की सफाई करती नजर आई। आरपीएफ कार्यलय के सामने चलते-चलते अचानक बंद होने वाली स्वचालित सीढ़ी भी दुरस्त दिखी। इसके अलावा भी स्टेशन पर कई मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.