मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुजफ्फरपुर। डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा के आगमन को लेकर रविवार को जंक्शन पर रेलवे पदाधिकारी और कर्मचारी सतर्क रहे। ऑपरेटिंग से लेकर कॉमर्शिल विभाग के सभी कर्मी मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहे। सुबह करीब 11 बजे डीआरएम का सैलून जंक्शन के प्लेटफॉर्म-2 पर पहुंचा। सैलून यहां एक मिनट के लिए रुका और आगे बापूधाम मोतिहारी के लिए रवाना हो गया। वहीं, शाम में डीआरएम का सैलून प्लेटफॉर्म-1 पर आकर रुका। यहां कौशन मिलते ही वह तुरंत समस्तीपुर के लिए रवाना हो गए। डीआरएम जंक्शन पर नहीं उतरे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...