मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कर्मचारी कल्याण संबंधी कार्यों पर विचार विमर्श को लेकर बुधवार को सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद की अध्यक्षता में स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक हुई। इसमें यूनियन के पदाधिकारियों ने कई सुझाव दिए। डीआरएम ने कहा कि कर्मचारी हित को लेकर रेल प्रशासन प्रतिबद्ध है। स्थाई वार्ता तंत्र उत्तम औद्योगिक संबंध बनाए रखने हेतु एक सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है। कर्मचारी कल्याण हेतु प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित कार्यवाही की जाएगी। बैठक में एडीआरएम सुमन कुमार तांती, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी दिलीप पासवान के अलावा सभी विभाग के शाखा अधिकारी और मान्यता प्राप्त यूनियन ईसीआरईयू के मंडल अध्यक्ष, मंत्री एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.