चंदौली, मार्च 16 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू रेल मंडल कार्यालय में कार्यरत रेल अफसरों और कर्मियों के यहां सीबीआई के छापेमारी और गिरफ्तारी के बाद अफसरों और रेलकर्मियों का स्थानांतरण जारी है। शनिवार को भी मंडल के कैरिज एंड वैगन विभाग में कार्यरत 22 कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। इसमें विभाग के 07 सीनियर सेक्शन इंजीनियर, 07 चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर और 08 लिपिकीय कर्मचारी इधर से उधर किए गए हैं। शनिवार की देर शाम जारी हुए तबादला सूची में पीडीडीयू जंक्शन पर तैनात प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अभिषेक यादव को डीआरएम ऑफिस में इसी पद पर भेजा गया है। डीआरएम आफिस में तैनात सीएचआई (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक) अजीत रोडने जेम्स को पीडीडीयू जंक्शन पर भेजा गया है। इसी तरह स्टेशन पर तैनात मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राजेश कुमार को स्टेशन का प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.