कटिहार, फरवरी 17 -- कटिहार, एक संवाददाता कटिहार रेल मंडल में बहुप्रतीक्षित इंटर डिपार्टमेंट क्रिकेट टूर्नामेंट डीआरएम कप 2026 का मंगलवार को रंगारंग आगाज हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीआरएम नरेंद्र नरह, एडीआरएम मनोज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम अनूप कुंमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह में रेल मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रेल मंडल के स्पोर्ट पदाधिकारी पंकज पाल ने बताया कि टूर्नामेंट में कटिहार डिवीजन के इंजीनियरिंग, स्टोर, मैकेनिकल, अकाउंट्स, ऑपरेटिंग, इलेक्ट्रिकल, एस एंड टी, कमर्शियल, पर्सनल, मेडिकल और आरपीएफ सहित सभी विभागों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला स्टोर बनाम आरपीएफ के बीच खेला गया। टॉस जीतकर स्टोर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.