हल्द्वानी, जनवरी 9 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान डीआईटी विश्वविद्यालय, देहरादून ने कुमाऊं क्षेत्र के छात्रों और अभिभावकों की सुविधा के लिए हल्द्वानी में अपना नया सूचना केंद्र शुरू किया है। इसके माध्यम से छात्र अब स्थानीय स्तर पर ही विवि की प्रवेश प्रक्रिया, छात्रवृत्ति, प्लेसमेंट और करियर मार्गदर्शन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। विश्वविद्यालय के हेड-एडमिशन्स अभिनव नंदा ने बताया कि डीआईटी अपनी उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और उद्योग-उन्मुख कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है। विश्वविद्यालय ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं, जहां उच्चतम पैकेज 58 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा है। वहीं, यहां के पूर्व छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2.7 करोड़ रुपये तक के पैकेज पर सेवाएं दे रहे हैं। सूचना ...