देहरादून, दिसम्बर 13 -- डीआईटी विश्वविद्यालय में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिमसें 1257 छात्र छात्राओं को राज्यपाल लेज.गुरुमीत सिंह और विवि के अध्ययक्ष अनुज अग्रवाल ने डिग्रियां बांटी। 29 छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल भी दिए गए। छात्र विजेन्द्र सिंह को सभी विषयों में समग्र उत्कृष्टता एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नवीन अग्रवाल मेमोरियल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य शैक्षणिक शोभायात्रा से हुई। इसके बाद राज्यपाल ने दीक्षांत समारोह के शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद दीक्षांत स्मारिका का लोकार्पण किया। दीक्षांत समारोह के दौरान कुल विश्वविद्यालय का स्वर्ण पदक बी फार्मेसी (बैच 2021-25) के छात्र बीरू चौहान ने प्राप्त किया। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग (बैच 2021-25) के छात्र अभय आनंद तथ...