मिर्जापुर, जनवरी 14 -- मिर्जापुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा की 84 वर्षीय मां मिनाती बर्मा का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने एसएसपी आवास पर अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। इस बीच मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार काशी खंड क्षेत्र के चील्ह स्थित गंगा नदी के तट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। उनके पुत्र सोमेन बर्मा ने नम आंखों से मां को मुखाग्नि दी। मौके पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा, पुलिस अपर महानिदेशक वाराणसी पीयूष मोर्डिया, आईजी आरपी सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...