गोपालगंज, मार्च 5 -- गोपालगंज। जिले के थावे थाने के जगदीशपुर गांव में बीते 10 फरवरी को हुई दो अबोध बच्ची के हत्या के मामलें में नामजद आरोपित के परिजनों ने सारण क्षेत्र के डीआईजी नीलेश कुमार से मिलकर मामले की जांच की गुहार लगायी है। पीड़ित परिवार के संजय कुमार सिंह ने डीआईजी से मिलकर कई बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हत्या उसके व उसके परिवार की भूमिका नहीं है। कांड में आरोपित पवन सिंह झारखंड के टाटा जमशेदपुर में अस्पताल में भर्ती थे। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास हैं। एक अन्य आरोपित पिंटू सिंह घटना के दिन महाकुंभ में प्रयागराज में थे। उन्होंने पूरे प्रकरण में पूर्व के विवाद में जेल में बंद एक अपराधी द्वारा साजिश रचने की शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...