बस्ती, जनवरी 5 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस प्रशासन ने रविवार को शहर के अमहट घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। एडीजी गोरखपुर जोन के निर्देश और पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के संजोजन में डीआईजी बस्ती रेंज संजीव त्यागी और एसपी अभिनंदन ने अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ प्लास्टिक निस्तारण के लिए अमहट घाट पर सफाई की। नव वर्ष में सार्वजनिक जगहों पार्क, सड़क, उपवन इत्यादि में प्लास्टिक के निस्तारण के लिए एडीजी गोरखपुर जोन स्तर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुपालन में आला अफसरों ने झाड़ू लगाने से लेकर प्लास्टिक आदि गदंगी को साफ कर अमहट घाट की सफाई की। डीआईजी और एसपी के नेतृत्व में एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, एएसपी श्यामकांत, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी, पुलिस कर्मियों और रिक्रूट आरक्षियों की टीम ने अमहट ...