फरीदाबाद, नवम्बर 21 -- फरीदाबाद। डीसीपी हेडक्वार्टर अभिषेक जोरवाल को शुक्रवार को पदोन्नत कर दिया गया। उन्हें डीआईजी के पद पर पदोन्नत किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। पदोन्नति के बाद उन्हें सरकार अब डीआईजी के पद पर नियुक्ति देगी। उनका जिले से बाहर तबादला भी हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...