जमशेदपुर, जुलाई 30 -- जमशेदपुर। कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा गुरुवार को जमशेदपुर पहुंचे और सोनारी थाना का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर थाना परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना की सफाई, अभिलेखों के संधारण और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तार से जांच की। उन्होंने रजिस्टर का अवलोकन किया और आवश्यक जानकारी ली। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने थाना से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। डीआईजी ने कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि थाना की व्यवस्था संतोषजनक है। उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि जनता से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। साथ ही थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ संवेदनशील और जिम्मेदार व्यवहार करने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...