सराईकेला, जुलाई 31 -- सरायकेला।कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अनुरंजन केस्टोपा गुरुवार को सरायकेला पहुंचे। जहां उन्होंने अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। उनके स्वागत में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस दौरान उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कतार में खड़े सभी सिपाहियों की पोशाक और कैप का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एसडीपीओ से विधि-व्यवस्था की जानकारी ली और लंबित मामलों की समीक्षा की। डीआईजी ने सरायकेला अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की स्थिति का भी मूल्यांकन किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। डीआईजी ने कहा कि अपराध को नियंत्रित करने के लिए सभी जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.