किशनगंज, जुलाई 17 -- किशनगंज, संवाददाता। पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल बुधवार को किशनगंज पहुंचे। वे सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद एसपी सागर कुमार ने डीआईजी का स्वागत किया। वही एसपी कार्यालय पहुंचते ही पुलिस लाइन के जवानों ने डीआईजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद डीआईजी ने एसपी सागर कुमार के साथ बैठक की। बैठक में सभी डीएसपी व इंस्पेक्टर शामिल हुए। बुधवार को किशनगंज पहुंचे डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि नियमानुसार वे नियमित जांच के तहत क्षेत्रों का दौड़ा कर सुरक्षा व्यवस्था की अद्यतन स्थिति की पड़ताल कर रहे हैं। डीआईजी श्री मंडल ने कहा कि सामने चुनाव होना है। चुनाव से पूर्व सुरक्षा को लेकर कई स्तर पर तैयारी की जानी है। इसके लिए पूर्व से ही पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया जा रहा है। इसकी गहन समीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.