समस्तीपुर, फरवरी 11 -- समस्तीपुर । मिथिला प्रक्षेत्र के डीआईजी मनोज कुमार तिवारी मंगलवार को समस्तीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी कार्यालय में जिले की पुलिस व्यवस्था और प्रशिक्षण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। दौरे की शुरुआत उन्होंने जिले के सभी प्रशिक्षु दरोगा और इंस्पेक्टर के साथ बैठक से की। इसके बाद सभी एसडीपीओ व डीएसपी के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। एसपी कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित विशेष बैठक के दौरान डीआईजी ने वर्ष 2023 बैच के प्रशिक्षु दरोगा एवं डीएसपी के साथ संवाद किया। जिले के विभिन्न थानों में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों को प्राथमिकी लेखन, केस डायरी तैयार करने और अनुसंधान की बारीकियों की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षण के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी खुलकर चर्चा की गई। डीआईजी ने प्रशिक्षुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.