मुरादाबाद, मार्च 6 -- डीआईजी ने मुनिराज जी ने दोहपर कोतवाली मैनाठेर का वार्षिक निरीक्षण कर कोतवाली परिसर की व्यवस्थाओं को जाना, साथ ही अभिलेखों की भी जांच की। उन्होंने इंस्पेक्टर व उपनिरीक्षकों को मुकदमों की लंबित विवेचनाओं के तत्परता से गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। गुरुवार को डीआईजी मुनिराज जी मैनाठेर थाने पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले थाने के आवासीय परिसर को देखा, जिसके बाद हवालात भोजनालय तथा कार्यालय का निरीक्षण किया। डीआईजी सफाई व्यवस्था को लेकर संतुष्ट नजर आए, इसके बाद उन्होंने एक-एक कर अभिलेखों की जांच की। उन्होंने इंस्पेक्टर किरणपाल सिंह को सभी वांछितों की गिरफ्तारी एवं मुकदमों की विवेचना तत्परता से कराने के निर्देश दिए। हलके के दारोगाओं व बीट सिपाहियों को सजगता से अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखने और अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.