मेरठ, सितम्बर 21 -- डीआईजी कलानिधि नैथानी ने शनिवार शाम गंगानगर थाने में मिशन शक्ति केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। शनिवार शाम डीआईजी कलानिधि नैथानी गंगानगर थाने में औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया। मिशन केन्द्र में नियुक्त पुलिसकर्मियों से केन्द्र को संचालित करने के दिशा-निर्देशों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को मिशन केन्द्र के संचालन संबंधित जानकारी का विस्तार करने और अभिलेखों का बेहतर रख-रखाव करने का निर्देश दिया। मिशन शक्ति केन्द्रों पर महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाएं। महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 व अन्य हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार प्रसार करने आदि निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.