रामपुर, दिसम्बर 16 -- रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र मुनीराज जी की अध्यक्षता में मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन और महिला अपराधों को लेकर समीक्षा समीक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान थानों में स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के प्रभावी संचालन के लिए पुलिस के उत्तरदायित्वों की समीक्षा की गई। समीक्षा गोष्ठी में रजिस्टर जैसे महिला हेल्प डेस्क प्रार्थना पत्र रजिस्टर,काउंसलिंग रजिस्टर, फीडबैक,फॉलोअप रजिस्टर,निरीक्षण पुस्तिका,मासिक गोश्वारा रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर प्रस्तुत किए, जिनका अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी के अंत में पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने थाना क्षेत्रों में महिला अपराधों की रोकथाम और पीड़िताओं को त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...