रामपुर, मार्च 11 -- पुलिस लाइन सभागार में सलामी लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र ने त्योहारों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। सोमवार को मुरादाबाद डीआईजी मुनीराज जी रामपुर पहुंचे। सबसे पहले वह पुलिस लाइन पहुंचे। वहां उन्होंने आगामी त्यौहार होली, रमजान, ईद आदि को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए रामपुर पुलिस की तैयारियों की जानकारी लीं। पीस कमेटी की बैठक आदि बिन्दुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान एसपी विद्या सागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव और समस्त क्षेत्राधिकारीगण के साथ समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.