मऊ, फरवरी 24 -- मऊ, संवाददाता। आजमगढ़ मंडल के डीआईजी सुनील कुमार सिंह सोमवार की शाम को मऊ जनपद पहुंचे। इस दौरान डीआईजी ने गार्द की सलामी लेने के साथ थाना दक्षिण टोला और हलधरपुर का निरीक्षण करके जायजा लिया। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगाम कसने के साथ ही रमजान और होली पर्व पर सुरक्षा को लेकर सख्त दिशा निर्देश जारी किया। चेताया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। त्योहार में खलल डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का निर्देश जारी किया। आजमगढ़ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह सोमवार को थानों का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। डीआईजी सबसे पहले थाना दक्षिण टोला का निरीक्षण किए। इस दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय के अपराध रजिस्टर, आर्डर बुक, भूमि विवाद रजिस्टर, त्योहार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.