बुलंदशहर, दिसम्बर 24 -- बुलंदशहर। डीआईजी कारागार प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को जिला कारागार पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। डीआईजी ने बैरकों की तलाशी कराते हुए बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इसके समेत जेल अस्पताल, पाकशाला, शस्त्रागार आदि का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बुधवार सुबह पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार (कानपुर परिक्षेत्र मुख्यालय लखनऊ) प्रदीप गुप्ता जिला कारागार पहुंचे। डीआईजी ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुलाकात स्थल, शस्त्रागार, नव निर्माण के अंतर्गत प्रचलित निर्माण कार्य स्थलों, पाकशाला, कंट्रोल रूम, कौशल विकास प्रशिक्षण केन्द्र, महिला अहाता, बैरकों, पीसीओ कक्ष, वीसी रूम, गल्ला गोदाम, सर्किल, उच्च सुरक्षा बैरक, कैदियाना, ई-प्रिजन एवं लेखा कार्यालय आदि में किये जा रहे कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.