आदित्यपुर, जनवरी 31 -- चांडिल, संवाददाता। कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने शुक्रवार को चांडिल के अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्राइम कंट्रोल की समीक्षा की। डीआईजी ने हाइवे पर नियमित रूप से पेट्रोलिंग करने, अड्डेबाजी वाली जगहों पर छापेमारी करने, पॉक्सो केस में बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी तथा समय पर चार्जशीट करने का एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा को निर्देश दिया। बैठक में चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा समेत अनुमंडल के सभी थाना प्रभारी मौजूद थे। डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि वार्षिक स्तर पर होने वाले रूटिंग निरीक्षण के तहत एसडीपीओ कार्यालय चांडिल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...