मधुबनी, फरवरी 13 -- लदनियां। थाना परिसर पहुंचकर शुक्रवार को डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सामने आई कमियों पर नाराजगी जताते हुए डीआईजी ने कमियों को दूर करने के साथ ही अपराध नियंत्रण व विधि व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र में हो रही आपराधिक घटनाओं, लंबित कांडों व वांछित अपराधियों के बारे में जानकारी ली। हत्या, लूट, चोरी, महिला अपराध व अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार से जुड़े कांडों के लंबित रहने पर नाराजगी प्रकट की। इस तरह लापरवाही नहीं बरतने तथा अनुसंधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्ती, वाहन चेकिंग तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। शराबबंदी कानून का कड़ाई से पालन करने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये विशेष अभियान चलाने, वारंट, कुर्की-जब्ती की...