हाजीपुर, फरवरी 17 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता तिरहुत पुलिस उप महानिरीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपमहानिरीक्षक ने कार्यालय की विभिन्न शाखा जैसे लेखा शाखा, विधि-व्यवस्था शाखा, अपराध शाखा, स्पीडी ट्रायल शाखा, पीसी शाखा, अभियोजन शाखा, ईआरएसएस शाखा, पासपोर्ट शाखा एवं एनएएफआईएस शाखा की गहन जांच-पड़ताल की। वहीं चंदन कुमार कुशवाहा ने अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की प्रगति, कार्य निष्पादन की गुणवत्ता तथा अद्यतन व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उपमहानिरीक्षक के द्वारा संबंधित शाखा प्रभारियों को अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा आम नागरिकों से संबंधित सेवाओं के त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन के लिए कई दिशा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.