गोपालगंज, फरवरी 21 -- फुलवरिया। सारण परिक्षेत्र के डीआईजी निलेश कुमार ने शनिवार को हथुआ एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरीय पदाधिकारियों के निर्देशों का समय पर अनुपालन नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने बताया कि पिछले निरीक्षण में दिए गए निर्देशों का अब तक अनुपालन नहीं किया गया है, जो कर्तव्यहीनता का परिचायक है। उन्होंने संचिका संधारण दुरुस्त करने, लंबित कांडों पर समय से पर्यवेक्षण टिप्पणी देने तथा रात्रि गश्ती की स्वयं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...