आगरा, फरवरी 21 -- अमांपुर रोड पर हुई पांच लोगों की मौत की सूचना पर अलीगढ़ के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। डीआईजी ने एसपी व आलाधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी भी ली है। उन्होंने पुलिस को आगे की विधिक कार्रवाई के संबंध में निर्देश भी दिए हैं। एसपी ने डीआईजी को घटना व पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत कराया है। सत्यवीर की पत्नी के गले पर चोट के निशान कासगंज। सत्यवीर का शव फांसी पर लटका पड़ा था। इस पर लोगों ने अमांपुर पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। अमांपुर कोतवाली पुलिस ने मौका देखने के बाद पहले वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। जिस पर एसपी अंकिता शर्मा समेत अधिकारी पहुंच गए। सत्यवीर का शव फांसी लगा हुआ लटका पड़ा था। जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चों के शव चारपाई पर पड़े थे। पुलिस ने बताया क...