सहारनपुर, फरवरी 22 -- सहारनपुर। डीआईजी जेल सुभाष शाक्य ने शनिवार को जिला कारागार निरीक्षण किया। उन्होंने बंदियों से समस्याएं पूछी और कारागार की व्यवस्थाएं देखी। वह व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आए। शनिवार को डीआईजी जेल जिला कारागार पहुंचे। सर्व प्रथम उन्होंने रसोई घर का निरीक्षण किया। इसके पश्चात बैरकों और कारागार के अस्पताल की व्यवस्था देखी। में शौचालयों में सफाई व्यवस्था देखी। डीआईजी जेल ने बंदियों और कैदियों से उनकी समस्याएं पूछी। इसके पश्चात डीआईजी जेल ने कार्यालय का निरीक्षण किया और अभिलेखों के रख-रखाव की जानकारी ली। डीआईजी कारागार की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने सफाई व्यवस्था का खास ध्यान रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि किसी बंदी व कैदी को परेशानी न होने दी जाए। जिला कारागार के अस्पताल की व्यवस्था और बेहतर बनाया जाए। इस ...