बिजनौर, जून 26 -- मुन्सफी जलालाबाद बाईपास तिहारे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा की जा रही वाहन चैकिंग की शिकायत डीआईजी मुरादाबाद से की गई । वाहन चेकिंग से जाम की समस्या होने की बात कही गई। आज़ाद समाज पार्टी के मुरादाबाद मंडल प्रभारी और साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने मुरादाबाद पहुचकर डीआईजी मुनिराज को दिए पत्र में कहा कि नजीबाबाद शहर के अंदर वाहन चैकिंग से लोग परेशान हैं, इसके अलावा मालन नदी के पास मुन्सफी तिराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वाहन चैकिंग कर रहे है, इस क्षेत्र में एचएमएच अस्पताल, आजाद अस्पताल और सिविल न्यायालय होने के कारण लोगों को भारी असुविधा हो रही है और शहर में गंभीर यातायात जाम की समस्या भी उत्पन्न हो रही है, यह न केवल देरी का कारण बन रहा है बल्कि उन लोगों को भी परेशानी पहुंचा रहा है जिन्हें अस्पतालों और न्यायालय तक तत्काल...