जौनपुर, नवम्बर 30 -- जौनपुर। उप महानिरीक्षक (मु.) कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं डॉ. रामधनी ने रविवार को जिला गारागार का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप महानिरीक्षक ने सीसीटीवी कैमरा, लेखा रजिस्टर, जेल चिकित्सालय, आदि का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बंदी गृह में बैरक और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया गया तथा उनकी सुरक्षा के लिए सम्बंधित को निर्देश दिए गए। बंदियों से संवाद करते हुए उनके स्वास्थ्य और भोजन आदि की जानकारी ली। कौशल विकास प्रशिक्षण, वृद्ध बंदियों के संबंध में जानकारी ली गई।इस मौके एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.