मुरादाबाद, फरवरी 18 -- माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा नकल विहीन कराने के लिए बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार पांडे ने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बुधवार को पहले दिन नगर के मुस्लिम इंटर कालिज,सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज शरीफ नगर, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज सुरजन नगर, नवजागरण इंटर कॉलेज दूल्हापुर टांडा परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, तो सभी जगह व्यवस्था ठीक मिली। इनसेट::: कई छात्र-छात्राओं ने छोड़ी परीक्षा ठाकुरद्वारा । मुस्लिम इंटर कॉलेज में हाई स्कूल के 7 इंटर के 12, कृषक इंटर कॉलेज शरीफ नगर में हाई स्कूल के 9 और इंटर के साथ, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के 14, आरएसएम इंटर कॉलेज रामपुर घोगर में हाई स्कूल के 18, शिव हरी राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ...