कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) एवं शिक्षणेत्तर संघ ने बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्यशैली के विरोध में मशाल विरोध जुलूस निकाला। प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित के नेतृत्व में सर्दी के बावजूद जुलूस पहले मंडलायुक्त कार्यालय और फिर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और नारेबाजी कर विरोध जताया। उनका आरोप है कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने ज्ञान भारती एमएस इंटर कॉलेज के वरिष्ठ कर्मचारी का अधिनियम विरुद्ध वेतन रोक दिया है। इस कारण मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा को नामित ज्ञापन सौंपा है। अन्य अनेक शिकायतें भी दर्ज कराई हैं। अधिकारी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है। मशाल जुलूस में शिवबहादुर यादव, पंकज वर्मा, सुरेश चन्द्र, रीतेश सचान आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.