मुरादाबाद, फरवरी 24 -- जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में मंगलवार को राजकीय हाईस्कूल नगलिया मशकूला की पंख पत्रिका 'लक्ष्य' का विमोचन किया गया। लोकार्पण जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा, राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. अनुज अग्रवाल तथा जिला समन्वयक डॉ. सुनीता चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रधानाचार्या डॉ. स्वदेश कुमारी ने कहा कि पत्रिका छात्रों को अपने लक्ष्य निर्धारण में मार्गदर्शन देगी। संपादन में नोडल शिक्षिका रेणुका, प्रीति और कनिष्ठ लिपिक सुरजीत सिंह की अहम भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...