कानपुर, दिसम्बर 16 -- कानपुर। बिल्हौर इंटर कॉलेज, बिल्हौर के कक्षा 11 और 12 के व्यावसायिक वर्ग के छात्रों के नाम बोर्ड लिस्ट से डिलीट किए जाने के आरोप लगाते हुए सोमवार देर रात माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट-श्रीकांत) के शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में धरने पर बैठ गए। इनका कहना है कि इनके प्रवेश एसोसिएट जिला विद्यालय निरीक्षक ने कराए थे लेकिन बोर्ड की लिस्ट से इनके नाम हटा दिए गए। इससे छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। आरोप लगाया कि प्रबंधन से आख्या मांगने के बहाने मुद्दे को टालने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक इनके नाम लिस्ट में शामिल नहीं किए जाते तब तक वे धरना देते रहेंगे। धरने में शैलेंद्र द्विवेदी, राहुल मिश्रा, प्रेमचंद्र त्रिपाठी, चित्रांशी सिंह, शैलेंद्र अवस्थी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...