प्रयागराज, फरवरी 20 -- गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज पडरौना, कुशीनगर के 697 छात्र-छात्राओं के पंजीकरण में गड़बड़ी मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय कुशीनगर की भूमिका की भी जांच होगी। इस मामले में स्कूल के प्रधान लिपिक ज्ञान प्रकाश पाठक के खिलाफ एफआईआर कराई जा चुकी है। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने डीआईओएस कार्यालय की जांच के भी आदेश दिए हैं। लिपिक की गड़बड़ी के कारण इंटर के 697 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं। अपर निदेशक पत्राचार सीएल चौरसिया के आदेश पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने लिपिक पर एफआईआर कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...