जहानाबाद, मई 10 -- हुलासगंज, निज संवाददाता थाना क्षेत्र के डिहुरी गांव में शुक्रवार की रात में अज्ञात चोरों द्वारा श्रीकांत शर्मा के घर में घुसकर महिला के साथ मार पीटकर लगभग चार लाख रुपए की संपत्ति लूट लिया। बताया गया कि घर में घुसने पर एक महिला के साथ मारपीट की गयी जिससे महिला बेहोश हो गई। जिसे बाद में ग्रामीणों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। गृह स्वामी श्रीकांत शर्मा शाम में ही देवघर के लिए निकल गये थे। घटना की सूचना मिलने पर लौट कर घर पहुंचे। घर में केवल महिलाएं थी। चोरों ने जैसे ही प्रवेश किया तो सबसे पहले घायल महिला के कमरे में प्रवेश किया और महिला के सिर पर किसी चीज से मार कर दिया जिससे महिला बेहोश हो गई। उसके बाद घर पर गोदरेज में रखे सारे आभूषण एवं नकदी लेकर सब फरार हो गए। घर की अन्य महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.