बिहारशरीफ, सितम्बर 24 -- हरनौत, निज संवाददाता। कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में मंगलवार की रात कुआं में गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी। मृतका समुद्र पासवान की 65 वर्षीया पत्नी कौशल्या देवी है। ग्रामीण गौतम पासवान और सोनू कुमार ने बताया कि रात में महिला शौच के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। रात में काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। सुबह में ग्रामीणों ने कुआं में लाश देखकर शोर मचाया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गयी। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.