कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुराना पॉलिटेक्निक कॉलेज, बागीटांड़ मैदान में बनाए गए डिस्पैच सेंटर का शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मतदान दलों को नियुक्ति पत्र वितरण, पीठासीन पदाधिकारियों को निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराने, मतपेटिका एवं मतपत्र वितरण, मतदान दल एवं पुलिस पदाधिकारियों के लिए वाहन व्यवस्था, पेयजल, भोजन तथा चिकित्सा सुविधा की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि डिस्पैच से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। उन्होंने डिस्पैच सेंटर में कंट्रोल रूम, हेल्प डेस्क, पार्किंग व्यवस्था एवं सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.