धनबाद, फरवरी 20 -- धनबाद। डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने आज सुबह नगर निकाय चुनाव की अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया। सबसे पहले उपायुक्त शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम स्थित वाहन कोषांग पहुंचे। उन्होंने चुनाव कार्य में प्रयोग के लिए लगभग 250 बस एवं लगभग 250 छोटे वाहनों को तय रूट के अनुसार समय पर डिस्पैच सेंटर भेजने का निर्देश दिया। इसके बाद उपायुक्त व एसएसपी ने राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित रिसीविंग सेंटर का निरीक्षण किया। जहां पदाधिकारियों को पोलिंग सामग्री मूवमेंट प्लान का पालन करने व रिसीविंग प्लान के अनुसार ध्यानपूर्वक सामग्री प्राप्त करने का निर्देश दिया। तत्पश्चात धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड बार बने रिसीविंग टेबल, बज्रगृह, काउंटिंग हॉल, मीडिया सेंटर ...