मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू के डिस्पैच की रिकॉर्ड में दर्ज होने के बाद भी छात्रों की डिग्री कॉलेज तक नहीं पहुंची। शुक्रवार को सीतामढ़ी के एक कॉलेज से आये कर्मचारी ने इसकी शिकायत परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार से की। उसने कहा कि डिग्री के साथ फार्वाडिंग भी नहीं मिल रही है। इसपर परीक्षा नियंत्रक ने जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। बीआरएबीयू सूत्रों ने बताया कि कई छात्रों की डिग्री विवि के डिस्पैच रिकार्ड में दर्ज है, लेकिन डिग्री नहीं मिल रही है। इससे छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। इन डिग्रियों को दोबारा छापा जा रहा है। दोबारा डिग्री छापने से विवि पर खर्च भी बढ़ रहा है। इनमें कई डिग्रियां चार से पांच साल पुरानी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.