रामपुर, फरवरी 16 -- मसवासी। शिकारपुर स्थित विकास भारती स्कूल के मैदान में इंडियन ऑयल द्वारा ईंधन बचत कार्यक्रम के तहत एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला इंडियन ऑयल के अधिकारियों की टीम 'ऑफिसर इलेवन' और वितरकों की टीम 'डिस्ट्रीब्यूटर इलेवन' के बीच खेला गया। जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर इलेवन ने जीत हासिल की। मैच शुरू होने से पहले मैदान परिसर में एक बैठक हुई। इसमें इंडियन ऑयल के वरिष्ठ एरिया प्रबंधक मुकेश सिंह ने अधिकारियों और वितरकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईंधन बचत आज की बड़ी आवश्यकता है और इंडियन ऑयल खेल, संवाद तथा आपसी सहभागिता के माध्यम से इस संदेश को समाज तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे आयोजन आपसी समन्वय को मजबूत करते हैं और स्वस्थ जीवनशैली व जिम्मेदार ऊर्जा उपयोग का संदेश देते हैं। मैच का शुभारंभ इंडियन ऑयल के वरिष्ठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.