पूर्णिया, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया। पूर्णिया डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में डीएसए ग्राउंड पर खेले गए डिस्ट्रिक लीग के मुकाबले में एमएमएमसीसी की टीम ने सशक्त प्रदर्शन करते हुए एनएआरसीसी को 6 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर एनएआरसीसी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 20.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कन्हैया ने 45 रन, अनिमेष ने 30 रन, हेमंत ने 21 रन तथा दीपक ने 11 रन बनाए। एमएमएमसीसी की ओर से गेंदबाजी में अमन, मंजेश और मोक्ष राज ने तीन-तीन विकेट हासिल किए, जबकि अमृत को दो तथा कुमार आदर्श को एक विकेट मिला। 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएमएमसीसी की टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में मोक्ष राज का योगदान अहम रहा, जिन्होंने शानदार शतक जड़ा। अरहाम न...