रायबरेली, फरवरी 9 -- रायबरेली, संवाददाता। डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में 14 फरवरी शनिवार को रायन इंटरनेशनल स्कूल के खेल के मैदान पर जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी एसोसिएशन के महासचिव अभिषेक द्विवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रोफेशनल इनलाइन स्केट्स, क्वॉड स्केट्स, एडजेस्टेबल स्केट्स, तथा बिगनर स्केट्स की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। प्रधानाचार्या सदफ खान ने बताया कि सभी विद्यालयों को एंट्री फॉर्म विद्यालय की ईमेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। यदि कोई खिलाड़ी प्रतियोगिता में सीधे प्रतिभाग करना चाहता है तो वह सीधे रायन विद्यालय से एंट्री फॉर्म प्राप्त कर सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.