मऊ, फरवरी 21 -- घोसी। तहसील परिसर के पुस्तकालय भवन में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष दिनेश राय एवं महामंत्री सतिराम यादव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल ने पदाधिकारियों को बुके और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान तहसील बार एसोसिएशन और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...