मुजफ्फर नगर, फरवरी 13 -- जनपद के कचहरी में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष , महासचिव सहित नौ पदों के लिए वकील मतदाताओं 2382 में से 1911 ने अपने- अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे से ही मतदान के लिए वकीलों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मी भी कचहरी परिसर में तैनात रहे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बार एसोसिशन का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न होने का दावा करते हुए सभी वकीलों का आभार भी जताया है। इस बार डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिशन के चुनाव में अध्यक्ष एवं महासचिव सहित नौ विभिन्न पदों पर 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इन सभी का किस्मत मतपेटियों में बंद हो गया है। शनिवार की सुबह आठ बजे से मतगणना होने के बाद पता चल पाएगा कि किससे सिर पर अध्यक्ष एवं महासचिव सहित अन्य पदों का ताज सजेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.