मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के फैन्थम हाल में 2026-27 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें एल्डर कमेटी सदस्य व चुनाव अधिकारियों ने चुनाव में जीते अध्यक्ष व महासचिव समेत समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के फैन्थम हाल में आयोजित किया गया। फैन्थम हॉल में नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद त्यागी को एल्डर कमेटी चेयरमैन आनन्द प्रकाश त्यागी द्वारा शपथ दिलाई गई। महासचिव सुरेन्द्र मलिक को मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया ने शपथ दिलाई। इसके अलावा वरिष्ठतम उपाध्यक्ष चन्द्रवीर चौधरी को कैलाश चन्द्र, कोषाध्यक्ष निशुकांत शर्मा को रमेश चन्द्र गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ...