मुरादाबाद, जनवरी 1 -- मुरादाबाद। डिस्ट्रिक्ट इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से नववर्ष के अवसर पर आयकर भवन में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंघल ने की, जबकि संचालन अतुल सक्सेना द्वारा किया गया। सभा के दौरान अंकित गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता एवं प्रवीन रावत ने शायरी और भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित सदस्यों का मनोरंजन किया। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता उपदेश चंद्र अग्रवाल ने अपने आकर्षक जादू के करतब दिखाए, जिन्हें देखकर सभी सदस्य मंत्रमुग्ध हो गए। यहां वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद कुमार सिंघल, आयकर विभाग के सहायक आयुक्त रविंद्र कुमार, आयकर अधिकारी सुरेंद्र कुमार, नूतन गांधी, संजय वर्मा, अभिषेक शाह, गौरव गुप्ता, कंचन वर्मा, अमित पुनिया और जितेंद्र मीना विशेष आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.