जहानाबाद, जून 29 -- मखदुमपुर,निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर क्षेत्र मे बारिश होने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। शाम 4 बजे के करीब वर्षा से हुई। उसके कुछ देर बाद से ही बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लगभग 2 घंटे आपूर्ति पारित रहने के बाद 6 बजे आधे शहर में चालू हुई। लेकिन 7:30 बजे के बाद फिर से बिजली आपूर्ति बंद करना पड़ा। इस संबंध में जेई दीपक पटेल ने बताया कि पाई बिगहा मोड़ के पास 11000 आपूर्ति का एक हाई डिस्क पंचर हो गया है, जिसकी मरम्मत की जा रही है। मरम्मत चलने के कारण बिजली आपूर्ति बंद की गई है। मरम्मत हो जाने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.