मेरठ, अक्टूबर 2 -- मेरठ। दिल्ली में आयोजित की जा रही विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेरठ के प्रियांश ने बुधवार को शानदार प्रदर्शन कर डिस्कस थ्रो में फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। गुरुवार को वह अपनी टीम को पदक दिलाने के लिए मैदान में उतरेंगे। बुधवार को मवाना के निडावली के रहने वाले पैरा एथलीट प्रियांश ने एफ 57 श्रेणी में डिस्कस थ्रो में प्रतिभाग किया। उन्होंने क्वालीफाइंग राउंड में पहले ही प्रयास में 40 मीटर थ्रो किया और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। गुरुवार शाम 5 बजे फाइनल राउंड में प्रतिभाग करेंगे। प्रियांश इससे पहले भी कई प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पदक प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने 7वें इंडिया ओपन पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। दूसरे खेलो इंडिया खेलों में कांस्य पदक जीता। वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.